भारत विकास परिषद ने छह जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया

 भारत विकास परिषद ने छह जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया

*जरूरतमंद परिवारों को हर माह दिया जाएगा राशन: परमजीत रम्मी

भारत विकास परिषद ने छह जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया

डेराबस्सी, 

भारत विकास परिषद की डेराबस्सी शाखा ने जनकल्याण कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद परिवारों को एक माह का राशन दिया।

इस अवसर पर परिषद के प्रेस सचिव एवं समाज सेवी परमजीत रम्मी सैनी ने बताया कि परिषद के सदस्यों ने शनिवार को 6 जरूरतमंद परिवारों को पूरे माह का राशन देकर मदद की है, जो आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कुछ न कुछ सेवा अवश्य करनी चाहिए। क्योंकि सेवा ही वह माध्यम है जिससे हम स्वयं जुड़ते हैं

मानव जीवन को सफल बनाकर हम उस परमपिता परमेश्वर से मिल सकते हैं। हमें नर सेवा नारायण सेवा को अपने जीवन का मूल बनाना चाहिए। यह सेवा ही है जो व्यक्ति के जीवन में ऊर्जा भर देती है और जिससे व्यक्ति का मन शुद्ध होता है तथा जरूरतमंदों की मदद करने की इच्छा प्रकट होती है। अन्न दान को भी महादान माना जाता है।


इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष उपेश बंसल, सचिव बरखा राम, कैशियर नितिन जिंदल, प्रोजेक्ट चेयरमैन दिनेश वैष्णव, नरेश मल्होत्रा, कपिल गुप्ता, रामदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने