एमएलए ने डेराबस्सी, लालडू व हंडेसरा सर्कल के बाढ़ प्रभावित गांवों में किया नुकसान का निरीक्षण
टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देश
डेराबस्सी,
हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डेराबस्सी, लालडू व हंडेसरा सर्कल के गांवों में जलभराव के कारण बिगड़े हालातों का जायजा लिया। उनके साथ एसडीएम हिमांशु गुप्ता, तहसीलदार कुलदीप सिंह, बीडीपीओ रवनीत कौर, एसडीओ मार्केटिंग बोर्ड, बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विधायक रंधावा ने विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए तुरंत कार्रवाई की। मौके पर विधायक कुलजीत रंधावा ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों के पुनर्वास के लिए राज्य आपदा राहत कोष जारी किया है, जिसे बाढ़ के कारण नष्ट हुई सड़कों, इमारतों और सरकारी व गैर सरकारी संपत्तियों को पुनर्जीवित करने के लिए खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हालात जल्द ही सामान्य हो जाएंगे इस मौके पर उन्होंने आपदा के दौरान लोगों की मदद करने वाले सभी समाज सेवी संगठनों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
डेराबस्सी010:बाढ़ दौरान सोमवार को घग्गर नदी का पानी अमलाला पुल पर ओवरफ्लो हुआ था इसके पानी ने पुल की एप्रोच सड़क को भारी नुकसान पहुंचाया पुल का एक पुराना कुआं भी दोबारा उभर आया

