डेराबस्सी में स्वास्थ्य टीम ने लगाया कैंप, बांटी दवाइयां
डेराबस्सी,
डेराबस्सी इलाके में आई बाढ़ के बाद डेराबस्सी स्वास्थ्य विभाग की टीम भी बीमारी फैलने को लेकर चिंतित है। स्वास्थ्य टीम ने बाढ़ से प्रभावित घरों से बेघर लोगों के लिए डेराबस्सी नगर परिषद के अन्तर्गत गांव मुबाकरपुर की धर्मशाला, लालडू जश्न पैलेस, हंडेसरा और लेहली झोपड़ियों में जाकर दवाइयां और ओआरएस पैकेट वितरित किए ।
डेराबस्सी अस्पताल के एसएमओ डॉ धरमिंदर सिंह और लालड़ू के एसएमओ डॉ नवीन कौशिक ने बाढ़ के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण पर भी जानकारी देते उनका पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से पानी उबालकर पीने को कहा। उन्होंने कहा कि संक्रामक रोगों पर नियंत्रण के लिए समय-समय पर हाथ धोते रहें। साबुन का उपयोग करने और बाढ़ कारण गीला हुआ राशन खाने से बचें। अगर किसी को बुखार या डायरिया की समस्या है तो उसे खुद इसका इलाज नहीं करना चाहिए बल्कि नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान लोगों की स्वास्थ्य देखभाल को लेकर तत्काल काम किया जा रहा है और मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं। यदि किसी स्थान पर संक्रमण के तीन से अधिक मामले सामने आते हैं, तो तुरंत निकटतम सरकारी स्वास्थ्य संस्थान से संपर्क किया जाना
