सुनील जाखड़ को पंजाब भाजपा प्रधान बनने पर डेराबस्सी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

 सुनील जाखड़ को पंजाब भाजपा प्रधान बनने पर डेराबस्सी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू




डेराबस्सी 

सुनील जाखड़  को पंजाब भाजपा प्रधान नियुक्त होने पर भारतीय जनता पार्टी डेराबस्सी की टीम ने आज स्टेट कार्यकारिणी मेंबर  मुकेश गांधी  के साथ लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर मुकेश गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा लिया गया यह निर्णय पंजाब के लिए बहुत अच्छा रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के वर्कर्स में इस खबर को सुनते ही खुशी की लहर दौड़ आई है । उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा बाग का एक-एक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेवारी से काम करने के लिए बिल्कुल तैयार है । बता दें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के 5 राज्यों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं जिनमें पंजाब से पूर्व सांसद सुनील जाखड़ को अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले अश्विनी शर्मा पंजाब के अध्यक्ष थे। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र बत्रा युवा नेता कमल गुप्ता व गणमान्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने