सुशील व्यास बने विश्व हिंदू तख्त के हलका डेराबस्सी प्रधान,

 सुशील व्यास बने विश्व हिंदू तख्त के हलका डेराबस्सी प्रधान, 

गुरु पूर्णिमा उत्सव पर वीरेश शांडिल्य सनातन रक्षा अवार्ड से सम्मानित, 




डेराबस्सी ब्राह्मण सभा 359,डेराबस्सी द्वारा डेराबस्सी नगर परिषद के तहत वार्ड नंबर 14 के सरस्वती विहार के परशुराम भवन में श्री गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि पधारे अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिंदू तख्त के प्रधान वीरेश शांडिल्य को सनातन रक्षा अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

वीरेश शांडिल्य ने इस मौके विशेष मेहमान ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुशील व्यास को विश्व हिंदू तख्त हलका डेराबस्सी का प्रधान घोषित किया। वीरेश शांडिल्य ने आह्वान किया कि अपने बच्चों को वेद पाठ धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन के साथ-साथ यज्ञोपवीत धारण करने का कार्यक्रम अवश्य करें। साथ ही मस्तक पर तिलक लगाने एवं शिखा धारण करने का भी आह्वान किया। ब्राह्मण सभा के प्रधान रविंदर वैष्णव ने बताया कि सुबह पूजा-अर्चना के बाद महिला कीर्तन मंडली की प्रधान सुश्री सुशीला देवी की अगुवाई में सत्संग किया गया। दोपहर बाद संजय सांवरिया, संजीव थम्मन व हितेश शर्मा ने भक्ति रस वाले सुरीले भजन गाकर गुरु चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। इस मौके चेयरमैन रामदेव शर्मा, सरपरस्त मास्टर मेहरचंद, हरबंस लाल, उपेश बांसल, वीरेंद्र पीटा, जीतेंद्र चढ्डा, रवनीत, रजनीश व्यास, दिनेश वैष्णव, मास्टर फूलचंद, परमजीत रम्मी व राकेश अचिंत भी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने