योग साधकों ने डेराबस्सी में मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व
डेराबस्सी
कम्युनिटी सेंटर डेराबस्सी में पतंजलि योगपीठ द्वारा योग कक्षाओं के साधकों के साथ गुरु पूर्णिमा पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरु पर्व को हवन-यज्ञ एवं गुरु दक्षिणा के साथ संपन्न किया। इस अवसर पर पतंजलि भारत स्वाभिमान राज्य प्रभारी नवीन चंद्र फुलेरा ने पतंजलि की आगामी योजनाओं के संदर्भ में जानकारी दी । उन्होंने गुरु की महिमा का भी बखान किया और बताया कि किस प्रकार गुरु मनुष्य के जीवन और पूरी मानवता के लिए उपकार का कार्य करते हैं । इस अवसर पर भजन एवं संगीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। नवीन चंद्र फुलेरा को योग गुरु के रूप में तिलक लगाकर व शाल देकर सम्मानित किया। डेराबस्सी योग कक्षाओं को चला रहे योग शिक्षक सोशल मीडिया जिला प्रभारी अजीत सिंह सिरोही, अनिल कक्कड़, श्री संजीव चौहान, हरीश सिंह, बहन मोनिका मितल, दीपू बिष्ट, अंजना राणा, राधा गुप्ता, तहसील प्रभारी डेराबस्सी राजीव वर्म पूरे प्रोग्राम में हरिद्वार से ऑनलाइन मौजूद रहे। भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
