सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल में, क्या पुष्पा यह पता लगा पाएगी कि उसके पिता की मूर्ति किसने चुराई है?

 सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल में, क्या पुष्पा यह पता लगा पाएगी कि उसके पिता की मूर्ति किसने चुराई है?

सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल में, क्या पुष्पा यह पता लगा पाएगी कि उसके पिता की मूर्ति किसने चुराई है?

सोनी सब का "पुष्पा इम्पॉसिबल" पुष्पा के प्रेरक जीवन के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसका किरदार प्रतिभाशाली करुणा पांडे ने निभाया है। पुष्पा एक उल्लेखनीय महिला है जो अपनी अदम्य भावना से सभी बाधाओं को पार करती है। वह आशा की प्रतीक है, जो एक बेहतर और अधिक संतुष्ट भविष्य के लिए लगातार मेहनत करती है।

आगामी कहानी में पुष्पा को पाटन शहर में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है, जहां क्षेत्र के एक प्रमुख पटोला व्यवसायी विरेन (हेमंत खेर) ने भी निमंत्रण उसे दिया। इस कार्यक्रम के दौरान, पुष्पा के हाथों उसके पिता की प्रतिमा का अनावरण किया जाना है। पुष्पा के लिए प्रेरणा के स्रोत, उसके पिता की कलात्मकता और "पटोला" साड़ियां बनाने के लिए "हथचल" (एक पारंपरिक बुनाई तकनीक) का उपयोग करने की विशेषज्ञता ने उसे हमेशा आकर्षित किया है। पुष्पा के लिए यह अवसर अत्यधिक उत्साहवर्धक है क्योंकि इससे वह अपने पिता की विरासत को गहराई से जान सकती है। हालांकि, पाटन में मामला तब अप्रत्याशित मोड़ लेता है जब कोई उसके पिता की मूर्ति चुरा लेता है।

क्या पुष्पा ऐसा काम करने वाले व्यक्ति का पता लगा पाएगी?

पुष्पा का किरदार निभाने वाली करुणा पांडे ने कहा, “पुष्पा को अपने जीवन के विभिन्न अवसरों पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, और इस बार, जब वह अपने पिता के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण अवसर के लिए पाटन पहुंचती है, तो उसे एक नई चुनौती का सामना करना पड़ता है। उसके पिता की मूर्ति गायब हो जाती है। सामने आने वाली विभिन्न घटनाएं दर्शकों को हैरान कर देंगी क्योंकि पुष्पा पटोला जाने के बाद एक नई परेशानी से जूझ रही है।”

और ट्विस्ट के लिए देखते रहें पुष्पा इम्पॉसिबल, सोम-शनि, रात 9:30 बजे केवल सोनी सब पर

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने