महासाध्वी श्री ओम प्रभा जी के जन्मदिवस पर 91 लोगों ने किया खून दान
डेराबस्सी
पंजाब सिंहनी पूज्य गुरु जी महासाध्वी श्री ओम प्रभा जी महाराज की पावन जन्म जयंती के उपलक्ष्य में डेराबस्सी के एसएस जैन स्कूल में रक्तदान शिविर लगाया गया। एसएस जैन सभा और श्री महावीर जैन युवक मंडल द्वारा आयोजित इस शिविर में 91 लोगों ने खून दान किया। युवक मंडल के अध्यक्ष साहिल जैन, प्रधान विशाल जैन एवं मंत्री सिद्धार्थ जैन ने बताया कि डेराबस्सी नगर परिषद की प्रधान श्रीमती आशु उपनेजा और ईओ वरिंदर जैन बतौर विशेष अतिथि रक्तदान शिविर में शामिल हुए। उन्होंने खूनदानियों कि यह कहते हुए हौसला अफजाई की कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है जिसमें अपनों के अलावा और परिचितों की जान भी बचाई जा सकती है। सभा के प्रधान अश्विनी जैन, राजेश जैन, प्रिंस जैन और संजय जैन ने बताया कि जीएमसीएच सेक्टर 32 चंडीगढ़ की टीम ने पहुंचकर रक्त यूनिट एकत्रित किए। रक्तदान करने वालों में बड़ी तादाद में महिलाएं भी शामिल हुई। इस मौके ऋषभ जैन, जतिन जैन, नितिन जैन, चिराग जैन, दीपांशु, अंकुश गौरव और दीपक जैन भी मौजूद थे।

