आंगनबाडी केन्द्र बरौली में तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया
महिलाओं के लिए है खास त्योहार : सीडीपीओ
डेराबसी,
ब्लॉक डेराबस्सी के अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी केंद्र गांव बरौली में आज तीज का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी डेराबस्सी श्रीमती सुमन बाला ने बताया कि यह त्यौहार लड़कियों और महिलाओं का एक विशेष त्यौहार है जो हर साल सावन के महीने में तीज पर मनाया जाता है।
इस दिन महिलाएं चूड़ियां, मेंहदी आदि से सजती हैं और गायन, लोक गीत, बोलियां और गिद्दा करके खुशी व्यक्त करती हैं। इस मौके पर सर्कल सुपरवाइजर मुखपाल कौर, कोऑर्डिनेटर आशिमा, जिला अध्यक्ष गुरप्रीत कौर धनोनी, आंगनवाड़ी वर्कर संतोष कुमारी और मनीषा ब्रौली, जसविंदर कौर शेखपुर कलां, सरबजीत कौर परागपुर, मंजीत कौर जवाहरपुर, हाजरा अमलाला, शक्ति महमदपुर, मीना अमलाला किरण और सरबजीत देवीनगर , बलविंदर कौर चडयाला, हरजीत ईसापुर, वरिंदर बाकरपुर, बेबी इब्राहिम पुर, मनदीप बहोरा, रीना कारकौर, परमजीत कौर डेराबस्सी के अलावा गांव की महिलाओं ने भाग लिया।

