भारतीय पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

 भारतीय पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस


डेराबस्सी, 

स्थानीय भारतीय पब्लिक स्कूल आज भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके बच्चों ने देशभक्ति से प्रेरित गानों पर शानदार प्रस्तुति पेश की। कार्यक्रम में  स्कूल की मैनेजमेंट , प्रिंसिपल व स्टाफ़ मेंबर्स ने आए मेहमानों का स्वागत किया।

 कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने जहां देशभक्ति पर आधारित गानों पर नृत्य पेश किया है वहीं स्किट, नाटक द्वारा दर्शकों में भी जोश भर दिया। बच्चों ने अपने प्रदर्शन से देश भक्ति की भावना को जागृत किया। इनके साथ ,स्कूल के सभी सदस्यों द्वारा तेज बारिश आने पर भी पूरे जोश व उत्साह से जो प्रदर्शन किया गया,वह सराहनीय योग्य है। सभी छात्रों व सदस्यों के लिए मैनेजमेंट सदस्यों की तरफ से खान-पान का विशेष प्रबंध किया गया। अंत में सभी छात्रों के उत्साह को बरकरार रखने व बढ़ाने के उद्देश्य से बच्चों को पुरस्कार देकर उनके मनोबल को सराहा गया।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने