गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन सोसाइटी के चुनाव संपन्न हुए, एक ही टीम के चुने गए चारों डायरेक्टर्स

 गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन सोसाइटी के चुनाव संपन्न हुए, एक ही टीम के चुने गए चारों डायरेक्टर्स

गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन सोसाइटी के चुनाव संपन्न हुए, एक ही टीम के चुने गए चारों डायरेक्टर्स


डेरा बस्सी  हाल ही में आई बाढ़ के दौरान सर्वाधिक नुकसान झेलने वाली गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन सोसाइटी के चुनाव बाढ़ के 1 महीने बाद संपन्न हुए 2 साल के लिए सोसाइटी में चार नए डायरेक्टर्स चुने गए। सोसाइटी में कुल 910 अपार्टमेंट है जिनके मालिकों को ही वोट डालने का अधिकार है। बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स के चार पदों के लिए आठ उम्मीदवार खड़े थे जिनमें से सबसे अधिक वोट वाले चार उम्मीदवार डायरेक्टर पद के लिए चयनित हुए।  कुल पोल हुए 340 वोटर्स ने 4-4 वोट पोल किए जिनमें डायरेक्टर अफरोज आलम टीम के चारों समर्थक विजयी रहे। मनप्रीत सिंह को सबसे अधिक 204 वोट, श्रीमती सीमा सूरी को 196, मोनिका गुप्ता को 194 और सनातन कुमार को 193 वोट मिले। विरोधी पक्ष से सबसे अधिक वोट अर्चना शर्मा को 143 मिले, सुरजीत गुलेरिया को 141 राकेश ने खान को 131 और मुकेश सैनी को 121 वोट हासिल हुए। रिटर्निंग ऑफिसर एसएस राणा की देखरेख में वोटिंग सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक चली जिसमें पांच ऑब्जर्वर भी तैनात थे। इन चारों में से अब प्रधान, महासचिव और कैशियर चुने जाएंगे। नई चुनी गई। टीम को नगर प्रधान नरेश उपनेजा और वार्ड के पार्षद दविंदर सैदपुरा ने भी मौके पर जाकर बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने