भारी बरसात से गिरे 11 मकानों के मालिकों को विधायक ने बांटे 13 लाख 20 हजार के चेक

 भारी बरसात से गिरे 11 मकानों के मालिकों को विधायक ने बांटे 13 लाख 20 हजार के चेक


 डेराबस्सी, 

 हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने बरसात के मौसम में भारी बारिश और बाढ़ के कारण गिरी छतों और मकानों के पुनर्वास के लिए 11 मकानों के मालिकों को पंजाब सरकार द्वारा जारी मुआवजे के चेक सौंपे।  विधायक रंधावा ने डेराबस्सी हेड ऑफिस में प्रत्येक मकान मालिक को 1.20 लाख रुपये का चेक दिया।  इस मौके पर लाभार्थियों के साथ इस मौके पर आम आदमी पार्टी की टीम मौजूद रही 

 विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ से विधानसभा क्षेत्र में हुए नुकसान की जैसे-जैसे कागजी कार्रवाई पूरी हो रही है, सरकार उसी के अनुरूप मुआवजा राशि भेज रही है। इस बार विधानसभा क्षेत्र के 11 मकानों की छत गिरने से पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से 13 लाख 20 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं । उन्होंने कहा कि प्रति आवास 1.20 लाख रुपये दिये गये हैं।

 विधायक ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि मुआवजा पाने वालों मे विंदर कौर पत्नी गुरमेल सिंह निवासी गांव डहर, हरनेक सिंह पुत्र मैदिता गांव छत, रानी देवी पत्नी गुरमेल सिंह गांव रानीमाजरा, सुरजीत सिंह पुत्र राम शरण रानीमाजरा ,कमलेश कौर पत्नी हरबंस सिंह गांव जवाहरपुर, अमर चंद पुत्र स्व.  सुखदेव सिंह गांव लेहली , हरदीप कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह आलमगीर ,  मनविंदर सिंह पुत्र बरखा सिंह गांव भांखरपुर , रुलदा पुत्र साधू सिंह गांव बीजानपुर ,जसविंदर कौर पत्नी बलबीर सिंह जनेतपुर , सोहन अली पुत्र उमरदीन ग्राम भबात के नाम सामिल है, जिन्हें कच्चे मकान की छत गिरने के बाद पुनर्वास के लिए सहायता दी गई है।  इस मौके पर मुआवजा राशि पाने वाले पीड़ित परिवारों ने हलका विधायक समेत राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।

 फोटो कैप्शन 01

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने