घग्गर नदी से अजगर निकला, पकड़ कर जंगल में छोड़ा
डेराबस्सी नगर परिषद के तहत घग्गर नदी पर बने कॉजवे के पास शनिवार शाम एक दस फीट लंबा व मोटा अजगर दिखाई देने से सनसनी फैल गई। यह अजगर पानी से बाहर कंक्रीट पर सुस्ताते हुए झुग्गियों की आबादी की ओर बढ़ रहा था। बच्चों ने उसे पत्थर मारने शुरु कर दिया जिसे बाकी लोगों ने बचाया। मुबारिकपुर के संजीव राणा ने करीब आधे घंटे बाद हिम्मत दिखाते हुए उसे एक बड़े थैले में डालकर रेस्क्यू किया। बाद में वाइल्ड लाइफ की टीम उसे अपने साथ ले गई। टीम के शिवजोत ने बताया कि अजगर को डेराबस्सी के दंदराला के घने जंगलों में रिलीज कर दिया गया। कुछ दिन पहले भी अंबाला चंडीगढ़ हाईवे के साथ सटे हुए इलाके में नजर आया था कुछ देर बाद वह खुद ही वहां से जंगल की ओर निकल गया था।
