समाजसेवी मोहनलाल ने मरणोपरांत दान की आंखें
डेराबस्सी के आदर्श नगर से समाज सेवी मोहनलाल अरोड़ा ने मरणोपरांत अपनी आंखें दान कर दी। 76 वर्षीय मोहनलाल का शुक्रवार शाम निधन हो गया था। भारतविकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व प्रिंसीपल डॉ विजय अरोड़ा समेत परिवार की सहमति से नेत्रदान संपन्न हुआ। जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद के अध्यक्ष उपेश बांसल ने बताया कि कि आईडोनेशन प्रोजेक्ट के चेयरमैन संजीव थमन के प्रयासों से श्री मोहनलाल अरोड़ा की आंखें परिवार की सहमति से सेक्टर 32 चंडीगढ़
अस्पताल को दान कर दी गईं। उन्होंने बताया कि अब तक 140 लोगों की आंखें दान की जा चुकी हैं जिससे 280 लोगों के जीवन में रोशनी आई है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान महादान है हम सभी को इस दान में अधिक से अधिक सहयोग करना चाहिए। इस मौके परिषद के सचिव बरखा राम, प्रेस सचिव परमजीत रम्मी और कोषाध्यक्ष नितिन जिंदल ने परिवार के साथ दुख साझा किया।
