हलका डेराबस्सी के ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करना प्राथमिकता: रंधावा

 हलका डेराबस्सी के ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करना प्राथमिकता: रंधावा



डेराबस्सी, 

प्रदेश की इंडस्ट्री एसोसिएशंस के साथ सरकार-उद्योगपति बैठक में डेराबस्सी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने भी भाग लिया। बैठक का हवाला देते हुए रंधावा ने बताया डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र को उद्योग का केंद्र होने के चलते विभिन्न नीतियों को मंजूरी दी गई ताकि क्षेत्र में औद्योगिक विकास के साथ-साथ विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योगिक इकाइयां स्थापित हो सके और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकें। 

विधायक रंधावा ने कहा कि यह कदम दोहरे उद्देश्य को पूरा करेगा क्योंकि इससे जहां औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए रोजगार के नए क्षितिज भी तैयार होंगे। रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार उद्योगों और निर्यात को बढ़ाने के लिए ग्रीन स्टांप पेपर, नए औद्योगिक क्षेत्र, पांच साल के लिए 5.50 रुपये प्रति केवीएएच की निश्चित दर पर बिजली, नियमित व्यापार सम्मेलन, नए राजमार्गों के लिए सिंगल विंडो उपलब्ध करवा रही है जिसके नतीजे भी दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उद्योगपतियों को डेराबस्सी हलके में नई इकाइयां स्थापित करने में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है, जिसके लिए सैदपुरा सब स्टेशन की 20 एम.वी.ए से क्षमता को बढ़ा कर 31.5 एम.वी.ए किया जा है, फोकल पॉइंट कूड़ावाला में ने सब स्टेशन की स्थापना, 66 के.वी मुबारकपूर सब स्टेशन की क्षमता 220 के.वी करना, फोकल पॉइंट में सड़कों, सीवरेज, पानी और सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डेराबस्सी क्षेत्र में 3 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण का काम किया जाएगा जो नवंबर तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योग के विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। रंधावा ने कहा कि देश के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, राज्य में कृषि और संबद्ध क्षेत्र 26 प्रतिशत अतिरिक्त लोगों को रोजगार प्रदान करते हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रतिशत 47 प्रतिशत है।  रंधावा ने कहा कि यह पंजाब के लिए गर्व और संतुष्टि की बात है कि एम.एस.एम.ई.  सैक्टर में इस राज्य पूरे देश में अव्वल रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक पंजाब में 2.75 लाख एमएसएमई इकाइयों का पंजीकरण हुआ है जो देश में सबसे अधिक हुआ है। विधायक रंधावा ने कहा कि एम.एस.एम.ई. की देश व राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में बड़ी भूमिका है। इस मौके उनके साथ डेराबस्सी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान विजय मित्तल और सचिव राकेश रतन अग्रवाल भी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने