डेरा बस्सी तहसील से जाली एनओसी के आधार पर प्लाटों की रजिस्ट्रियों का मामला आया सामने

डेरा बस्सी तहसील से जाली एनओसी के आधार पर प्लाटों की  रजिस्ट्रियों का मामला आया सामने


डेराबस्सी 

डेराबस्सी तहसील से जाली एनओसी के आधार पर प्लाटों की कई रजिस्ट्रियां का मामला सामने आया है। एक रजिस्ट्री की एनओसी जाली पाए जाने पर डेराबस्सी नगर परिषद ने तहसीलदार कार्यालय से बीते 2 महीने का रिकॉर्ड मांगा है।  हालांकि रिकॉर्ड मिलने पर उसकी वेरिफिकेशन के बाद ही पता चलेगा कि कितनी रजिस्ट्रियां हुई और घपला कितना बड़ा रहेगा। 

जिक्रयोगय है कि 200 गज प्लाट को  रेगुलर और उसका नक्शा पास करने के लिए एनओसी पर लगभग दो लाख रुपये तक का खर्च आ जाता है। सूत्रों के मुताबिक  इस बारे नगर परिषद को एक शिकायतकर्ता ने जांच के लिए एक रजिस्ट्री मुहैया कराई जिसकी एनओसी नगर परिषद के रिकॉर्ड में जाली पाई गई। इसका पता लगने पर नगर परिषद ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जुलाई और अगस्त महीने के दौरान जितनी भी रजिस्ट्री नगर निकाय सीमा में हुई है, उनका रिकॉर्ड तहसील कार्यालय से मांग लिया है।  शिकायतकर्ता ने जुलाई से अगस्त महीने के बीच ऐसी करीब 50 रजिस्ट्री जाली एनओसी के आधार पर किए जाने का दावा किया है।  फिलहाल नगर परिषद को रिकॉर्ड मिलने का इंतजार है। एसडीएम डेराबस्सी ने इतना ही कहा कि जाली एनओसी के आधार पर हुई रजिस्ट्री का रिकॉर्ड नगर परिषद द्वारा रेवेन्यू डिपार्टमेंट से मांगा गया है। इस पत्र की कॉपी उनको और एडीसी अर्बन डेवलपमेंट को भी  प्राप्त हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने