पंजाब राज्य के लिए आप के सभी फैसले दिल्ली से होते हैं: एनके शर्मा

 पंजाब राज्य के लिए आप के सभी फैसले दिल्ली से होते हैं: एनके शर्मा

 शिरोमणि अकाली दल के फैसले लोगों की सलाह से होते हैं



डेराबस्सी, 


 शिरोमणि अकाली दल ने राज्य में सरकार बनाने के लिए कभी भी झूठे वादे नहीं किए हैं और हमेशा लोगों से किए गए वादों को हकीकत में पूरा किया है। लेकिन जब आम आदमी पार्टी सत्ता में आई तो पंजाब के सारे फैसले दिल्ली से हो रहे हैं। ये बातें आज शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक एनके शर्मा ने शिरोमणि अकाली दल के अभियान के तहत गांव दफ्फरपुर, कॉलोनी, मोरठीकरी, ककराली,

पंडवाला आदि में लोगों से संपर्क स्थापित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि अकाली दल का मानना है कि पंजाब के सभी फैसले पंजाब के लोगों के ही हाथ में होने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को बर्बादी की ओर धकेल दिया है।

 डेराबस्सी हलके के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने इस हलके का चेहरा बदल दिया है और लोगों को हर तरह की कल्याणकारी सुविधाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने एक विधायक के तौर पर नहीं बल्कि एक सेवक के तौर पर इस क्षेत्र के लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं लेकिन हमें अपना भाईचारा बनाए रखना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने