डेराबस्सी कौंसिल ने आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया

 डेराबस्सी कौंसिल ने आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया

  *मुबारकपुर से आवारा मवेशियों को पकड़कर लालड़ू गौशाला में छोड़ा गया




 डेराबस्सी, 

डेराबस्सी इलाके में आवारा जानवरों की भरमार है और इन्हें पकड़ने के लिए डेराबस्सी काउंसिल ने मुहिम शुरू कर दी है। पशुओं को मुबारकपुर गांव से पकड़ कर लालडू की गौशाला में छोड़ दिया गया। पहले दिन करीब एक दर्जन आवारा पशु पकड़े गये।

 यहां बता दें कि डेराबस्सी इलाके में आसपास के शहरों के लोग आवारा गायों को लाकर छोड़ देते हैं। जिसके कारण इन जानवरों के झुंड यहां लड़ते हैं और शहर के लोगों को दिक्कत पेश आ रही है। इसके अलावा सड़कों के बीच में आकर लड़ते जानवरों के कारण भी राहगीर दुर्घटना का शिकार होते हैं। इस संबंध में लोगों की ओर से लंबे समय से आवारा जानवरों और आवारा कुत्तों पर नकेल कसने की मांग की जा रही है।


 ईस्सापुर में पांच एकड़ की गौशाला बनेगी


  डेराबस्सी नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र जैन ने कहा कि आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है, लेकिन लालडू गौशाला में अधिक पशु रखने की क्षमता नहीं है। जिसके चलते काउंसिल की अगली बैठक में डेराबस्सी के गांव ईसापुर में पांच एकड़ में गौशाला बनाने का प्रस्ताव पास किया जाएगा। जल्द ही शहर में घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या का समाधान हो जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने