सोनी सब के अलीबाबा-एक अंदाज अनदेखा : चैप्‍टर 2 में अभिषेक निगम को नये रखवाला के रूप में देखिये

 सोनी सब के अलीबाबा-एक अंदाज अनदेखा : चैप्‍टर 2 में अभिषेक निगम को नये रखवाला के रूप में देखिये 

सोनी सब के अलीबाबा-एक अंदाज अनदेखा : चैप्‍टर 2 में अभिषेक निगम को नये रखवाला के रूप में देखिये



अभिषेक निगम ने सोनी सब के ‘अलीबाबा-एक अंदाज अनदेखा : चैप्‍टर 2’ में इसके नये अध्‍याय में अली के रूप में एंट्री की है, जो स्‍मार्ट होने के साथ ही आक्रामक है और मार्शल आर्ट्स की नई तकनीकों को जानता है। 


शो के आगामी एपिसोड्स और भी ज्‍यादा मजेदार होंगे, क्‍योंकि सिमसिम (सायंतनी घोष) को लगता है कि उसका सबसे बड़ा दुश्‍मन अली मर चुका है। सिमसिम के इस विश्‍वास को तोड़ते हुये अली एक रोमांचक नये अवतार में  ऐसी धमाकेदार एंट्री करने वाला है, जिसके बारे में अंदाजा लगाना मुश्किल है। अली हमेशा से ही अपने दुश्‍मनों से दो कदम आगे रहा है और इस बार उसकी एंट्री सिमसिम को चौंका देगी। जादुई दुनिया में कई बाधाओं को पार करने के बाद, अली परवाज लौट आया है और वह अपने लोगों को सिमसिम एवं उसके दुष्‍ट इरादों से बचाने के लिये तैयार है। रखवाला को अपने लोगों के लिये युद्ध के मैदान में उतरते देखना रोमांचक होगा। 

सोनी सब के अलीबाबा-एक अंदाज अनदेखा : चैप्‍टर 2 में अभिषेक निगम को नये रखवाला के रूप में देखिये


अभिषेक निगम, जोकि अलीबाबा का किरदार निभा रहे हैं, ने कहा, “अली का किरदार हमेशा से ही प्रशंसकों का पसंदीदा रहा है और मैं इसकी स्‍थापित विरासत को जारी रखते हुये इस किरदार के साथ न्‍याय करने की पूरी कोशिश करूंगा। मैं इस किरदार की एक नई एनर्जी और डायमेंशन को पेश करने की जिम्‍मेदारी को महसूस कर रहा हूं। नये अली के पास नये तरीके हैं, हालांकि लोगों के लिये उसका प्‍यार वैसा ही है। उसका प्‍यार, स्‍वभाव और आंतरिक भावनायें पहले जैसी हैं और अब उसके पास समस्‍याओं से पार पाने के अपने तरीके हैं। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मैं परवाज़ में अली की कहानी को जारी रखने के लिये तत्‍पर हूं।” 


देखते रहिये अलीबाबा –एक अंदाज अनदेखा: चैप्‍टर 2, हर सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे, सिर्फ सोनी सब पर

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने