क्या सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल में पुष्पा को पता चलेगा धरम का सच ?
सोनी सब के शो पुष्पा इम्पॉसिबल में सम्मानजनक जीवन जीने के लिये एक महिला का असाधारण सफर दिखाया गया है। इसमें पुष्पा पटेल की कहानी है, जोकि एक सिंगल मदर है और अपने बच्चों को यथासंभव सबसे बढ़ि़या जिन्दगी देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। आने वाले एपिसोड्स में शो में हमारा परिचय एक नये किरदार से होगा, जिससे एक और चौंका देने वाला ट्विस्ट आएगा, जब धरम रायधन (जयेश मोरे) का सामना कनाडा से आई अपनी पत्नी वसुंधरा (दीपाली पंसारे) से होगा और पुष्पा (करूणा पांडे) अपने इर्द-गिर्द हो रही हर चीज पर प्रतिक्रिया देगी।
अब तक की कहानी में, पुष्पा का परिवार भावनाओं से भर जाता है, जब वे धरम की असली पहचान जानने की कोशिश करते हैं, जैसे कि फिंगरप्रिंट्स जाँचना या डीएनए टेस्ट करवाना। पुष्पा भ्रम में पड़ जाती है कि वह धरम के बर्ताव को समझे या अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दे।
जिस तरह से हर किसी के सामने धरम की असली पहचान जाहिर होगी, उसे देखकर दर्शक चौंके बिना नहीं रह पाएंगे!
पुष्पा की भूमिका निभा रहीं करूणा पांडे ने कहा, “आने वाले एपिसोड्स में पुष्पा जिन तकलीफों का सामना करेगी, उन्हें दर्शक देखते रह जाएंगे। किसी शो में महिलाओं की भावनाओं को बार-बार मजबूती से नहीं दिखाया जाता है। ऐसी भावनाओं को दिखाने के लिये एक प्लेटफॉर्म और किरदार पाना एक एक्टर के लिये अपनी क्षमता दिखाने का मौका होता है। इस स्थिति में पुष्पा की जिन्दगी एक दोराहे पर है, वह भावनात्मक और मानसिक रूप से बेहद मुश्किल हालात में है। इन हालातों से उभरना उसके लिये एक कड़ी परीक्षा होगी।”
चौंकाने वाले और मजेदार ट्विस्ट्स के लिये देखते रहिये पुष्पा इम्पॉसिबल, सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर
