सोनी सब के ‘दिल दियां गल्‍लां’ में दिलप्रीत के सामने अपने पिता पर लगे आरोपों को कैसे गलत साबित करेगी अमृता?

 सोनी सब के ‘दिल दियां गल्‍लां’ में दिलप्रीत के सामने अपने पिता पर लगे आरोपों को कैसे गलत साबित करेगी अमृता?

सोनी सब के ‘दिल दियां गल्‍लां’ में दिलप्रीत के सामने अपने पिता पर लगे आरोपों को कैसे गलत साबित करेगी अमृता?


सोनी सब के ‘दिल दियां गल्‍लां’ मूल रूप से पंजाब के रहने वाली तीन पीढ़ियों की कहानी है। यह एक ऐसे परिवार के सफर को दिखाता है, जहां पहली दो पीढ़ियां माफ करने एवं भूल जाने से इनकार कर देती हैं, लेकिन तीसरी पीढ़ी के आने के बाद अपने अतीत का सामना करने के लिये मजबूर हैं और उम्‍मीद है कि यह नई पीढ़ी उनके जख्‍मों को भरेगी। शो के आगामी एपिसोड्स अमृता (कावेरी प्रियम) के उन प्रयासों पर फोकस करेंगे, जिसमें वह दादाजी के सामने इस बात को साबित करने की कोशिश करेगी कि खुशवंत और गांववालों के द्वारा उसके पिता के खिलाफ जो भी आरोप लगाये गये हैं, वो सब पूरी तरह से झूठे हैं। 


पहले के एपिसोड्स में यह दिखाया गया कि खुशवंत और गांववाले दिलप्रीत (पंकज बेरी) का अपमान कर रहे हैं और उनका आरोप है कि मंदीप (संदीप बासवाना) और दिलप्रीत अभी भी एकसाथ हैं और दिलप्रीत के अकाउंट में मंदीप के बैंक अकाउंट से $1000 की रकम भेजी गई है। जब खुशवंत दिलप्रीत से कहता है कि मंदीप ने उसके बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किये हैं, तो वह बहुत नाराज हो जाता है। दूसरी ओर, अमृता स्थिति को लेकर जागरूक हो जायेगी और वीर की मदद से अपने पिता पर लगे आरोपे को गलत साबित करने की कोशिश करेगी। इस पूरे वाकये से बरार परिवार में टूटे रिश्‍तों के कारण भावनाओं का गुबार देखने को मिलेगा।  


जब दिलप्रीत का सामना सच से होगा, तो उसकी क्‍या प्रतिक्रिया होगी?


पंकज बेरी, जोकि दिलप्रीत का किरदार निभा रहे हैं, ने कहा, “गांववालों और खुशवंत से मिले अपमान के बाद दिलप्रीत बेहद दुखी और भावुक हो गया है। वह जानना चाहेगा कि मंदीप ने उसे पैसे ट्रांसफर किये या नहीं। हालांकि, इस स्थिति में, मुझे लगता है कि इनके बीच होने वाली बातचीत दोनों के बीच आई दूरियों को कम करेगी और अधिकतर समस्‍याओं को सुलझाने में कारगर होगी। किसी भी रिश्‍ते में यह बेहद जरूरी है कि हम एक-दूसरे से बात करें और उन मुद्दों पर काम करें, जो हमें परेशान कर रहे हैं। अब यह‍ देखना दिलचस्‍प होगा कि अमृता किस तरह मंदीप और दिलप्रीत की भावनात्‍मक स्थिति को संभालेगी। सोनी सब पर ‘दिल दियां गल्‍लां’ देखते रहिये।‘’ 


देखते रहिये ‘दिल दियां गल्‍लां’, हर सोमवार से शनिवार, शाम 7:30 बजे सिर्फ सोनी सब पर

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने