परिवार में मतभेदों से एक मां कैसे निपटती है? सोनी सब के ‘वागले की दुनिया’ में देखिये पारिवार को एकसाथ बांधे रखने की दिल छू लेने वाली कहानी
सोनी सब के विचारों को झकझोर कर रख देने वाला शो ‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नये किस्से’ एक मध्यम वर्गीय परिवार के दैनिक संघर्षों को संवेदनशीलता एवं सौम्यता के साथ दिखाने में सक्षम रहा है। यह अपने दर्शकों में स्वयं की भावना जगाते हुये निरंतर उनका दिल जीत रहा है। शो के आगामी एपिसोड्स परिवार के मतभेदों को मिटाने में एक मां के प्रयासों पर फोकस करेंगे। राधिका समय-समय पर अपने बेटे मनोज से मिलती रहती है और जब श्रीनिवास को इस बात का पता चलता है, तो वह गुस्सा हो जाता है।
‘वागले की दुनिया’ के पहले के एपिसोड्स में, हमने देखा कि विभिन्न समस्याओं का निपटारा परिवार के सभी सदस्य एकसाथ मिलकर करते हैं। जब बात दिल की हो, तो एक मां से बेहतर उसे कौन जान सकता है? राधिका वागले एक मां, पत्नी और दादीमां है, जिसे हर दिन अपने घर में होने वाले मतभेदों से नफरत है। मनोज और राजेश दोनों ही उसके बेटे हैं और जब वह उन दोनों को अलग-अलग रहते हुए देखती है, तो उसे तकलीफ होती है। श्रीनिवास वागले हर चीज को सिर्फ और सिर्फ सही एवं गलत के नजरिये से देखते हैं और इसलिये अक्सर उन भावनाओं को नजरअंदाज कर देते हैं, जिनसे उनकी पत्नी गुजर रही है।
श्रीनिवास के आखिरकार यह जान लेने के बाद कि राधिका, मनोज से मिलती है, वागले परिवार के लिये इसके क्या मायने होंगे?
भारती आचरेकर, जोकि राधिका वागले का किरदार निभा रही हैं, ने कहा, “वागले की दुनिया’ ने हमेशा ही इमोशन के जरिये अपने दर्शकों के साथ जुड़ने का प्रयास किया है। इस शो का हर किरदार हर उम्र के किसी न किसी दर्शक के साथ जरूर जुड़ता है। फिर चाहे बचपन से युवावस्था की दहलीज पर कदम रख रही एक लड़की हो या एक मां, जो अपने परिवार को हमेशा एकसाथ बांधकर रखने की कोशिश करती है, इन सभी के माध्यम से ‘वागले की दुनिया’ न सिर्फ अपने दर्शकों के बल्कि अपने कलाकारों के दिलों तक पहुंचने की भी उम्मीद करता है। इस शो के अगले कुछ एपिसोड्स एक मां और पत्नी होने एवं परिवार के सभी लोगों के बीच संतुलन बनाये रखने के एक स्त्री के प्रयासों पर रौशनी डालेंगे।”
देखिये ‘वागले की दुनिया : नई पीढ़ी नये किस्से’, हर सोमवार से शनिवार, रात 9:00 बजे
सिर्फ सोनी सब पर
