सीडीपीओ कार्यालय में मनाई नवजात कन्याओं की लोहड़ी

 सीडीपीओ कार्यालय में मनाई नवजात कन्याओं की लोहड़ी



डेराबस्सी

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब के तहत डेराबस्सी के बाल विकास प्रोजेक्ट अफसर कार्यालय में सीडीपीओ श्रीमती सुमन बाला की अगुवाई में नवजात कन्याओं की लोहड़ी मनाई गई। प्रोग्राम में हलका विधायक कुलजीत रंधावा बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे जबकि नगर प्रधान के पति नरेश उपनेजा ने समारोह की प्रधानगी की। उन्होंने सभी को लोहड़ी की मुबारकबाद दी जबकि कन्याओं के लोहड़ी त्योहार बारे बताते हुए सीडीपीओ सुमन बाला ने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या की बुराई को जड़ से खत्म करने के प्रयास में यह प्रोग्राम किया गया है जिसमें नवजात कन्याओं के साथ उनके माता पिता को भी सम्मानित किया गया। 


प्रोग्राम में सुपरवाइजर हरसिमरनजीत कौर ने लोहड़ी के इतिहास पर प्रकाश डाला जबकि सुपरवाइजर सुखपाल कौर की अगुवाई में बच्चों का फैंसी ड्रेस मुकाबला भी करवाया गया। ब्लॉक कॉर्डिनेटर आशिमा द्वारा विभाग की अलग अलग विकास योजनाओं से लोगों को अवगत कराया गया। सुभाष चंद्र मेहरा की ओर से बच्चियों की हौसला अफजाई के लिए उन्हें गिफ्ट बांटे गए। समागम में जिला प्रोग्राम अफसर कार्यालय से हरदीप कौर, पिंकी शर्मा के अलावा आंगनवाड़ी यूनियन की ब्लॉक प्रधान जसविंदर कौर, गुरप्रीत कौर ने आंगनवाड़ी वर्कर्स समेत 11 नवजात बच्चियों व उनके मां बाप को आंगनवाड़ी के  लाभपात्रियों शामिल किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने