सोनी सब के अलीबाबा - एक अंदाज़ अनदेखा: चैप्टर 2 में मरजीना को ढूंढने के लिए अली ने शुरू किया नया सफर

 सोनी सब के अलीबाबा - एक अंदाज़ अनदेखा: चैप्टर 2 में मरजीना को ढूंढने के लिए अली ने शुरू किया नया सफर

सोनी सब के अलीबाबा - एक अंदाज़ अनदेखा: चैप्टर 2 में मरजीना को ढूंढने के लिए अली ने शुरू किया नया सफर


सोनी सब के ‘अलीबाबा-एक अंदाज़ अनदेखा : चैप्टर 2’ में अली (अभिषेक निगम) नाज़िया (सपना ठाकुर) के घर चला गया है और अब दर्शकों को अली का एक अलग रूप देखने को मिलेगा। आगामी एपिसोड्स में, अली और सिमसिम की जिंदगी कैसे अप्रत्याशित मोड़ लेती है, यह देखना दिलचस्प होगा।


सिमसिम (सायंतनी घोष) की दुष्‍ट योजनाएँ काम करना शुरू कर देती हैं क्योंकि वह आखिरकार कोतवाल को नाज़िया के घर ले जाने में सफल हो जाती है ताकि वह दिन-रात उसकी गतिविधियों पर नज़र रख सके। सिमसिम को यह नहीं पता है कि अली हर योजना में उससे हमेशा एक कदम आगे रहेगा, और अली का अंतिम लक्ष्य सिमसिम को तोड़ कर रख देगा। दूसरी ओर, इस मौके का फायदा उठाते हुए, अली ने नाज़िया के घर में सिमसिम के बारे में और जानकारी ढूंढनी शुरू कर दी है और वह एक योजना बना रहा है कि कैसे वह मरजीना को ढूंढने के लिए सिमसिम को अपना सर्वश्रेष्ठ साधन बना सकता है।


क्या अली मरजीना को ढूंढने में कामयाब होगा? आखिरकार अली की क्‍या योजना है?


अलीबाबा की भूमिका निभा रहे अभिषेक निगम ने कहा, “मुझे लगता है कि अली का किरदार आखिरकार उस मुकाम पर पहुंच गया है, जहां वह अपने अंतिम लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। मुझे यकीन है कि दर्शकों के लिए यह देखना रोमांचक होगा कि शो कैसे आगे बढ़ रहा है और कैसे अली अपने लोगों की रक्षा के लिए आसमान के नीचे हर संभव काम कर रहा है और मरजीना के बारे में सुराग ढूंढ रहा है। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि सिमसिम से लड़ने की अली की योजना दर्शकों को कहानीसे बांधकर रखेगी और यह देखना दिलचस्प होगा कि कैसे वह सिमसिम से निपटने की योजना बना रहा है।”


देखते रहिए ‘अलीबाबा एक अंदाज़ अनदेखा : चैप्टर 2’, सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे सिर्फ सोनी सब पर

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने