तीन दिवसीय ग्लोबल फैशन एग्जीबिशन किसान भवन में शुरू

 तीन दिवसीय ग्लोबल फैशन एग्जीबिशन किसान भवन में शुरू


प्रदर्शनी में न्यू ट्रेंडिंग वेडिंग कलेक्शन, लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स तथा और भी बहुत कुछ प्रदर्शित किया गया है


इसमें प्रगतिशील किसानों, ब्रैस्ट कैंसर अवेयरनेस जैसे एनजीओ को भी दिया गया है प्लेटफॉर्म



चंडीगढ़, 11 फरवरी, 2023: ग्लोबल फैशन एग्जीबिशन, सेक्टर 35 में किसान भवन में आज से शुरू हो गई है। वेलेंटाइन वीक उत्सव के मौके पर आयोजित की गई इस एग्जीबिशन में न सिर्फ ट्रेंडिंग स्टाइलिश गारमेंट्स है बल्कि इसमें किसानों को सशक्त बनाने तथा ब्रैस्ट कैंसर को लेकर अवेयरनेस फैलाने पर भी जोर दिया गया   है। इस एग्जीबिशन में शामिल होने के लिए लगभग 50 एग्जीबिटर्स पूरे भारत से आए हैं जो कि दिल्ली, लखनऊ, लुधियाना, अमृतसर, गुरुग्राम आदि स्थानों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यहां तक कि इसमें कुछ इंटरनेशनल एग्जीबिटर्स भी शामिल हैं जो कि अफगानिस्तान और थाईलैंड से अपने अपने देशों के बेहतरीन उत्पादों के साथ इसमें हिस्सा ले रहे हैं।



ग्लोबल फैशन एग्जीबिशन 13 फरवरी (सोमवार) तक जारी रहेगी जो कि प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेगी।


प्रदर्शनी लगाने में विशेषज्ञता रखने वाली सिटी बेस्ड आर्गेनाइजेशन, द ग्लोबल इवेंट्स के डायरेक्टर रतनदीप सिंह वालिया ने कहा कि “एग्जीबिशन में विजिटर्स को आधुनिक फैशन गारमेंट्स, शादी के कपड़े, लाइफस्टाइल उत्पाद तथा और भी बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें किसान को भी उनके उत्पादों के लिए एक प्लेटफॉर्म दिया गया है, जो कि हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।”



हरियाणा के एक प्रगतिशील किसान जोगेश मलिक ने कहा कि “हम सेलिब्रेटिंग फार्मर्स एज इंटरनेशनल से हैं। इस पहल के तहत किसानों को सशक्त बनाकर फार्मप्रेन्योर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस प्रदर्शनी में हम ऑर्गेनिक रॉ हनी, गुड़, शक्कर, शुगरकेन इमली चटनी, शुगरकेन हर्बल चाय, शुगरकेन विनेगर आदि लेकर आए हैं। पंजाब और हरियाणा के किसान भी गन्ने की चाय, गन्ने की आइसक्रीम आदि का उत्पादन कर रहे हैं।”


इस बीच, मशहूर कुकरी एक्सपर्ट नीता मेहता के मसालों की रेंज और हनी लेबल “बी हाइव” उत्पाद भी प्रदर्शनी में उपलब्ध हैं। “बर्गर बे” लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए हिप पिंक और लाल रंग की टी-शर्ट के साथ वेलेंटाइन का एहसास और माहौल प्रदान कर रहा है। वहीं थाईलैंड “बैंकॉक कलेक्शंस” का एक स्टॉल आकर्षक फैशन एक्सेसरीज प्रदर्शित कर रहा है। इसके अलावा अफगानिस्तान का “शाही ड्राई फ्रूट्स” भी सबका ध्यान खींच रहा है।



पारंपरिक भारतीय शिल्प कौशल “शबरीन” लखनवी चिकनकारी सूट द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है, चिकनकारी लखनऊ की एक पारंपरिक कढ़ाई शैली है। “ऑज़ी फैब्रिकेशंस” के असंख्य लहंगे भी विजिटर्स का ध्यान अपनी और खींच रहे हैं। नजीबाबाद की “जान शॉल” शानदार हाथ से कढ़ाई की हुई पश्मीना शॉल का कलेक्शन पेश कर रही है।


एग्जीबिशन में शादी-विवाह का भी काफी सामान प्रदर्शित किया गया है जिसमे नवविवाहित दुल्हनों के लिए बैंगल बॉक्सेज भी शामिल है। इसके अलावा दिल्ली से “एसेसरीज जंक्शन” सभी तरह के फैशन ज्वैलरी, कस्टमाइज्ड ज्वैलरी और मोबाइल एक्सेसरीज आदि भी लेकर आया है। हनी बंसल अपने ज्वैलरी कलेक्शन के साथ यहां हैं साथ ही “मी” के कॉस्मेटिक्स उत्पादों ने कॉस्मेटिक्स की एक विस्तृत सीरीज़ पेश की है।



शिखा द्वारा “डिजिटल प्रिंट्स” में शिफॉन, ऑर्गेंजा, जॉर्जेट, पश्मीना जैसे कई अन्य प्योर फैब्रिक पर अनस्टिच्ड डिजिटल प्रिंटेड सूट शामिल हैं। वहीं “होम टॉक” में, डॉ नीरू ग्रोवर ने आकर्षक हैंडलूम्स और होम डेकोर के उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। साथ ही “द हेरिटेज फर्नीचर” प्रदर्शनी में खूबसूरत फर्नीचर के पीसेज के साथ मौजूद है।


अपने कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के हिस्से के रूप में ग्लोबल इवेंट्स ने स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक एनजीओ रानी ब्रेस्ट कैंसर ट्रस्ट के साथ करार किया है। ट्रस्ट ने प्रदर्शनी में अपना स्टॉल भी लगाया हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने