क्या चिराग का लालच बर्बाद कर देगा पुष्पा का भविष्य? इस हफ्ते जानिये सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल में

 क्या चिराग का लालच बर्बाद कर देगा पुष्पा का भविष्य? इस हफ्ते जानिये सोनी सब के 

पुष्पा इम्पॉसिबल में 



सोनी सब के 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में पुष्पा की कहानी दिखाई गई है, जिसने अपने खुशमिजाज स्वभाव, आशावादी मानसिकता और जीवन के प्रति अद्वितीय दृष्टिकोण के साथ हमारे दिलों में जगह बना ली है। इस शो के आने वाले एपिसोड्स में एक बेहद दिलचस्‍प नाटकीय मोड़ आने वाला है, जब चिराग (दर्शन गुज्जर) के मन में चल रही कश्‍मकश की वजह से पुष्पा (करुणा पांडे) का भविष्य दांव पर लगा सकता है। घटनाओं की यह अप्रत्याशित श्रृंखला निश्चित रूप से चिराग और पुष्पा के जीवन में उथल-पुथल मचा देगी। 


अभी तक की कहानी में हमने देखा कि दिलीप (जयेश मोरे) एक दुर्घटना का शिकार हो गया है और वसुंधरा मदद पाने के लिए इधर-उधर भाग रही है। इस हफ्ते, कहानी में दिखाया जाएगा कि कैसे चिराग को एक ऐसे विकल्प का सामना करना पड़ता है जो पुष्पा और उसके परिवार दोनों के लिए घातक साबित हो सकता है। अपनी माँ के लिए चिराग के निःस्वार्थ प्यार को उसके लिए अपनी काबिलियत साबित करने की उसकी बेचैनी से चुनौती मिलेगी। दरअसल चिराग के बाद एक मदद के बदले एकमुश्त पैसे का एक अज्ञात अनुरोध पहुँचता है। चिराग अनजाने में इसे अपने परिवार का भविष्‍य सुधारने के एक अवसर के रूप में देखता है और उसे यकीन हो जाता है कि अपने घरवालों को एक अच्‍छा भविष्‍य देने में मदद करने का यह एकमात्र तरीका है। हालांकि, वह इस बात से अनजान है कि उसका निर्णय सबके लिए मुसीबत को न्योता दे सकता है। अब देखना यह है कि क्या चिराग सही फैसला ले पाएगा?


क्या चिराग अनजाने में अपने परिवार को खतरे में डाल देगा?


चिराग की भूमिका निभा रहे दर्शन गुर्जर ने कहा, “चिराग का किरदार अपने परिवार की परिस्थितियों को बदलने की महत्वाकांक्षा रखता है। उसने अपने परिवार को आर्थिक परेशानियों से गुजरते देखा है। उसके जीवन में उसकी माँ एकमात्र ऐसी इंसान है, जिससे वह नि:स्‍वार्थ प्‍यार करता है। उसे दुनिया के बाकी लोगों की परवाह नहीं है क्योंकि वह दृढ़ता से अपने परिवार की खुशी की कामना करता है। इस हफ्ते दर्शकों को निश्चित रूप से चिराग को आंतरिक संघर्ष से गुजरते हुए देखने को मिलेगा क्योंकि वह सही निर्णय लेने के लिए संघर्ष कर रहा है। एक ऐसा किरदार निभाते हुये, जिसकी उम्र लगभग मेरी वास्‍तविक उम्र जितनी ही है, मुझे लगता है कि चिराग भावनात्मक उथल-पुथल से गुजर रहा है। उसके फैसले से कहानी में एक बड़ा बदलाव आएगा और मुझे यकीन है कि दर्शक उससे जुड़ाव महसूस करेंगे।‘’ 


इस दिलचस्‍प मोड़ के बारे में और अधिक जानने के लिये देखते रहिये पुष्पा इम्पॉसिबल, सोमवार से शनिवार,  रात 9:30 बजे केवल सोनी सब पर

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने