डिप्टी डीईओ प्राइमरी द्वारा ब्लॉक के सर्वश्रेष्ठ टीचर्स व स्टूडेंट्स सम्मानित

 डिप्टी डीईओ प्राइमरी द्वारा ब्लॉक के सर्वश्रेष्ठ टीचर्स व स्टूडेंट्स सम्मानित


डेराबस्सी

मोहाली जिले की डिप्टी डिस्ट्रिक एजुकेशन ऑफिसर(प्राइमरी) द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर डेराबस्सी-1 और डेराबस्सी-2 ब्लॉक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स व उनके टीचर्स को सम्मानित किया गया। 



यहां सरकारी प्राइमरी स्कूल, जवाहरपुर में आयोजित समारोह दौरान अपने-अपने स्कूलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों और जवाहर नवोदय विद्यालय (सत्र 2022-23) में चयनित 25 छात्रों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को यहां आयोजित ब्लॉक स्तरीय समारोह में उप-जिला शिक्षा अधिकारी मैडम परमिंदर कौर और ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी मैडम जसवीर कौर (ब्लॉक डेराबस्सी -1 और 2) ने सम्मानित करते हुए प्रशंसा प्रमाण पत्र भी दिए। उन्होंने अपने भाषण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनकी हौसला अफजाई की और आगे भी शिक्षा विभाग के लिए और अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस समय प्रखंड के सभी सीएचटी एवं अन्य प्रतिभावान शिक्षक उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने