गीत राधा कृष्ण जी थीम पर आधारित "मोह पिया रे" हुआ रिलीज

गीत राधा कृष्ण जी थीम पर आधारित "मोह पिया रे" हुआ रिलीज



श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में वैसे तो कई वीडियो एल्बम्स और भजन रिलीज होते हैं लेकिन इस बार एक विशेष गीत जिसका टाइटल है मोह पिया रे भी रिलीज हो गया है। यह वीडियो गीत चैनल राज विशारद पर रिलीज किया गया है। इसकी शूटिंग कुछ दिन पहले ही मुकम्मल हुई थी और सभी तैयारी के बाद 5 सितंबर को रिलीज कर दिया गया।वीडियो गीत राधा कृष्ण जी थीम पर आधारित है जो हमारे जन्माष्टमी विशेष गीतों में से एक है।



 वीडियो में मुख्य कलाकार नमन सोनी और करिश्मा गोस्वामी हैं।  संदीप उपाध्याय द्वारा निर्मित, वीडियो के निर्देशक बॉबी सिंह और एसोसिएट डायरेक्टर प्रतीक श्रीवास्तव हैं।  गाने को आरपी सोनी और बैजयंती यादव ने गाया है।  गाने के बोल संदीप उपाध्या ने लिखे हैं और संगीत आरपी सोनी ने दिया है। वहीँ मेकअप आर्टिस्ट सोनम निगम हैं ।


 वीडियो गीत को नर्मदापुरम (एमपी) के सुरम्य स्थान पर फिल्माया गया है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने