डेराबस्सी, ब्लॉक डेराबस्सी के आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण माह की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए ब्लाक विकास परियोजना अधिकारी डेराबस्सी श्रीमती सुमन बाला ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार हर साल 1 सितंबर से 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जाता है। इस बार भी विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए कैलेंडर के अनुसार दैनिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। पोषण माह के दौरान ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आशिमा ने हरियाली ऐप के तहत ब्लॉक डेराबस्सी के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए पौधे बुक किए। इस अभियान के दौरान विशेषकर वन विभाग के सहयोग से आंगनबाडी केन्द्रों में 100 से अधिक विभिन्न प्रकार के पौधे वितरित किये गये हैं। इस अवसर पर सर्कल सुपरवाइजर हरसिमरनप्रीत कौर, प्रधान पाल कौर व आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर शामिल हुए।
