सबसे पुरानी रामलीला कमेटी के प्रधान बने रविंदर, मनोज चेयरमैन

 सबसे पुरानी रामलीला कमेटी के प्रधान बने रविंदर, मनोज चेयरमैन

सबसे पुरानी रामलीला कमेटी के प्रधान बने रविंदर, मनोज चेयरमैन


डेराबस्सी

। शहर की चार दशक पुरानी श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड नंबर 812 के वार्षिक चुनाव ऑब्जर्वर सुशील गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुए। इसमें में सर्वसम्मति से रविंद्र वैष्णव को दोबारा से प्रधान नियुक्त किया गय। अन्य पदाधिकारियों में मनोज राजपूत को दोबारा से चेयरमैन, उपेश बंसल को महासचिव, दिनेश वैष्णव को सचिव, अरुण गुप्ता और बलबीर मग्गो को कैशियर और सुशील धीमान व राकेश मेहता को कमेटी का उपप्रधान नियुक्ति किया गया। मौके पर सुमित शर्मा, मदनलाल उपनेजा, विजय कालिया, मनी शर्मा, ज्योति, विनय वर्मा व शुभम वैष्णव भी मौजूद थे। प्रधान रविंदर वैष्णव ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी श्री रामलीला मंचन के अलावा दशहरा पर्व शोभायात्राओं के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने